PYQ Vault

UP Board Class 12 Physics 2025 (346 JS) question paper

Maximum marks 70 · Time 3.25 hours

Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.

Get your answers checked, free

Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.

Section A

1 mark each

  1. Q.1 (a)1 mark
    विद्युत-चुम्बकीय तरंगों के संचरण में संचरण की दिशा तथा ध्रुवण तल के बीच कोण होता है :

    Tap an option to check your answer.

  2. Q.1 (b)1 mark
    जब m1m_1 तथा m2m_2 द्रव्यमान के दो नाभिक परस्पर संलयित होकर m द्रव्यमान का नाभिक बनाते हैं तो ऊर्जा का उत्सर्जन होता है । इस प्रक्रिया में :

    Tap an option to check your answer.

  3. Q.1 (c)1 mark
    एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में 8 ओम का प्रतिरोध तथा 6 ओम का प्रेरकत्व प्रतिघात श्रेणी क्रम में लगे हैं । परिपथ की प्रतिबाधा होगी :

    Tap an option to check your answer.

  4. Q.1 (d)1 mark
    निर्वात की विद्युतशीलता का मात्रक है :

    Tap an option to check your answer.

  5. Q.1 (e)1 mark
    न्यूनतम आवृत्ति की विद्युत-चुम्बकीय तरंग है :

    Tap an option to check your answer.

  6. Q.1 (f)1 mark
    अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (χ\chi) परम ताप (T) के साथ किस प्रकार बदलती है ?

    Tap an option to check your answer.

Section B

1 mark each

  1. Q.2 (a)1 mark
    पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से क्या तात्पर्य है ? किरण आरेख बनाकर दिखाइये ।
  2. Q.2 (b)1 mark
    समस्थानिक एवं समभारिक नाभिकों में अन्तर समझाइये ।
  3. Q.2 (c)1 mark
    ओमीय एवं अन्-ओमीय प्रतिरोधों के लिये वोल्टता (V) एवं धारा (I) के बीच ग्राफ खींचिये ।
  4. Q.2 (d)1 mark
    एक चालक पर 2.4×10−182.4 \times 10^{-18} कूलॉम धनात्मक आवेश है । बताइये कि चालक पर कितने इलेक्ट्रॉनों की कमी या अधिकता है ।
  5. Q.2 (e)1 mark
    किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में एक वोल्टेज (V) समीकरण V=40sin⁡(100πt)V = 40 \sin (100 \pi t) वोल्ट द्वारा प्रदर्शित होता है । यहाँ t सेकण्ड में है । समय-वोल्टता ग्राफ उचित पैमाने पर पूरे चक्र के लिये बनाइये ।
  6. Q.2 (f)1 mark
    हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर प्रति सेकण्ड 6.0×10156.0 \times 10^{15} चक्कर लगाता है । वृत्तीय पथ के किसी बिन्दु पर धारा का मान क्या होगा ?

Section C

2 marks each

  1. Q.3 (a)2 marks
    परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की मुख्य कमियाँ क्या हैं ?
  2. Q.3 (b)2 marks
    एक उत्तल लेंस पर प्रकाश की किरणें चित्र के अनुसार पड़ रही हैं । यदि लेंस की फोकस दूरी 20 सेमी है तो प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिये । किरण का मार्ग भी दिखाइये ।
  3. Q.3 (c)2 marks
    विद्युत-चुम्बकीय तरंगें क्या होती हैं ? इनके संचरण आरेख खींचकर विद्युत-क्षेत्र एवं चुम्बकीय-क्षेत्र अवयव दिखाइये ।
  4. Q.3 (d)2 marks
    चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का सूत्र स्थापित कीजिये ।

Section D

3 marks each

  1. Q.4 (a)3 marks
    गॉस के नियम का उपयोग करते हुये एक अनन्त लम्बाई के एकसमान आवेशित सीधे तार के कारण उत्पन्न विद्युत क्षेत्र का सूत्र व्युत्पन्न कीजिये ।
  2. Q.4 (b)3 marks
    परावर्ती दूरदर्शी का किरण-आरेख खींचिये । इसकी कार्यविधि स्पष्ट कीजिये ।
  3. Q.4 (c)3 marks
    अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय तथा लौह-चुम्बकीय पदार्थों में विभेद कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए ।
  4. Q.4 (d)3 marks
    ऊर्जा बैण्ड के आधार पर चालकों, कुचालकों एवं अर्द्धचालकों के वर्गीकरण की व्याख्या कीजिये ।
  5. Q.4 (e)3 marks
    स्व-प्रेरकत्व से क्या तात्पर्य है ? एक कुण्डली का स्व-प्रेरकत्व 0.4 मिली हेनरी है । इसमें बहने वाली धारा का मान 0.1 सेकण्ड में 1 एम्पीयर से परिवर्तित हो जाता है । प्रेरित विद्युत वाहक बल की गणना कीजिये ।
  6. Q.5 (a)3 marks
    ट्रांसफॉर्मर का सिद्धान्त क्या है ? उच्चायी ट्रांसफॉर्मर का परिपथ चित्र बनाकर उसकी कार्यविधि समझाइये ।
  7. Q.5 (b)3 marks
    समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता पर क्या प्रभाव पड़ता है, जब (i) प्लेटों के बीच की दूरी दो गुनी कर दी जाए । (ii) प्लेटों का क्षेत्रफल आधा कर दिया जाए । (iii) प्लेटों के बीच परावैद्युत माध्यम भर दिया जाए ।
  8. Q.5 (c)3 marks
    प्रकाश के व्यतिकरण तथा विवर्तन से क्या अभिप्राय है ? व्यतिकरण की आवश्यक शर्तें लिखिये ।
  9. Q.5 (d)3 marks
    व्हीटस्टोन सेतु की सन्तुलन अवस्था में उसकी भुजाओं के प्रतिरोधों में सम्बन्ध स्थापित कीजिये ।
  10. OR

    Q.5 (d) (OR)3 marks
    एक ही धातु के तीन तारों की लम्बाइयों का अनुपात 3 : 2 : 1 तथा द्रव्यमानों का अनुपात 1 : 2 : 3 है । उन तारों के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिये ।
  11. Q.5 (e)3 marks
    परस्पर सम्पर्क में रखे दो पतले लेंसों के संयोजन की फोकस दूरी के लिये सूत्र स्थापित कीजिये ।

Section E

5 marks each

  1. Q.65 marks
    p-n संधि डायोड पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में कैसे प्रयुक्त किया जाता है ? सरल परिपथ बनाकर इसकी कार्य-विधि समझाइये ।
  2. OR

    Q.6 (OR)5 marks
    α\alpha-प्रकीर्णन के प्रयोग का संक्षिप्त वर्णन कीजिये । इस प्रयोग से प्राप्त प्रेक्षण से परमाणु-संरचना के बारे में लिखिये ।
  3. Q.75 marks
    परिनालिका क्या होती है ? एक लम्बी धारावाही परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र के मान का व्यंजक प्राप्त कीजिये ।
  4. OR

    Q.7 (OR)5 marks
    एक प्रकाश-वैद्युत तल का कार्य फलन 4.0 eV है । इस पर 3×10153 \times 10^{15} हर्ट्ज आवृत्ति का विकिरण आपतित होता है । उत्सर्जित फोटो-इलेक्ट्रॉन का अधिकतम वेग ज्ञात कीजिये ।
  5. Q.85 marks
    ध्रुवित प्रकाश से आप क्या समझते हैं ? जब दो क्रॉसित पोलेरॉइडों के बीच एक तीसरा पोलेरॉइड घुमाया जाता है तब पारगमित प्रकाश की तीव्रता में होने वाले परिवर्तन की विवेचना कीजिए ।
  6. OR

    Q.8 (OR)5 marks
    एक "50 वाट 100 वोल्ट" लैम्प को 200 वोल्ट 50 हर्ट्ज की प्रत्यावर्ती धारा विद्युत मेन्स में जोड़ना है । लैम्प के श्रेणी क्रम में आवश्यक संधारित्र की धारिता ज्ञात कीजिये ।
  7. Q.95 marks
    दी ब्रोग्ली के द्रव्य-तरंग अवधारणा से क्या तात्पर्य है ? दी ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य का गतिज ऊर्जा से सम्बन्ध का सूत्र स्थापित कीजिये ।
  8. OR

    Q.9 (OR)5 marks
    बन्धन ऊर्जा की व्याख्या कीजिये । यदि एक नाभिकीय संलयन क्रिया में द्रव्यमान क्षति 0.3% हो तो 1 किग्रा द्रव्यमान की संलयन क्रिया में कितनी ऊर्जा मुक्त होगी ?