UP Board Class 12 Physics 2025 (346 JV) question paper
Maximum marks 70 · Time 3.25 hours
Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.
Get your answers checked, free
Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.
Section A
1 mark each
- Q.1 (a)1 markएक धातु के टुकड़े पर कूलॉम का आवेश है । धातु में अधिसंख्य इलेक्ट्रानों की संख्या है
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (b)1 markकिसी धारामापी से विभवान्तर का मापन करने हेतु इसमें जोड़ते हैं
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (c)1 markवैद्युत चुम्बकीय तरंगों में वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र सदिशों में कलान्तर होता है
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (d)1 markकिसी प्रिज्म का प्रिज्म कोण है तथा न्यूनतम विचलन कोण प्रिज्म कोण के बराबर है । प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक होगा
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (e)1 markचुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का मात्रक होता है
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (f)1 markधातु सतह के लिए देहली तरंगदैर्घ्य 2000 Å है । 1000 Å का विकिरण आपतित होने पर उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की गतिज ऊर्जा होगी
Tap an option to check your answer.
Section B
1 mark each
- Q.2 (a)1 markवैद्युत फ्लक्स का मात्रक लिखिए ।
- Q.2 (b)1 markकिसी सेल के विद्युत वाहक बल की परिभाषा लिखिए।
- Q.2 (c)1 markकिसी कुण्डली का स्वप्रेरकत्व 6 mH है और इसमें धारा प्रवाह की दर A/s है । कुण्डली में उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिए ।
- Q.2 (d)1 markरदरफोर्ड परमाणु मॉडल की प्रमुख कमियों का उल्लेख कीजिए ।
- Q.2 (e)1 markशुद्ध अर्द्धचालक का तापक्रम 0 केल्विन है । इसकी चालकता पर टिप्पणी कीजिए ।
- Q.2 (f)1 markएकल झिर्री विवर्तन प्रारूप में द्वितीय निम्निष्ठ के लिए विवर्तन कोण है । झिर्री की चौड़ाई पदों में ज्ञात कीजिए ।
Section C
2 marks each
- Q.3 (a)2 marksसमान धारिता के चार संधारित्र श्रेणीक्रम में 20 वोल्ट की बैटरी से जुड़े हैं । मध्य बिन्दु भूसंपर्कित है । बिन्दु और पर विभव की गणना कीजिए ।
- Q.3 (b)2 marksएम्पीयर के परिपथीय नियम लिखकर सिद्ध कीजिए ।
- Q.3 (c)2 marksप्रकाश के ध्रुवण का अर्थ समझाइए तथा उपयुक्त चित्र की सहायता से ध्रुवित एवं अध्रुवित प्रकाश में अन्तर दर्शाइए ।
- Q.3 (d)2 marks- संधि डायोड के अग्र अभिनति में अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने हेतु परिपथ आरेख बनाइए । अग्र अभिनति का संधि के अवक्षय परत पर प्रभाव का उल्लेख कीजिए ।
Section D
3 marks each
- Q.4 (a)3 marksहाइड्रोजन परमाणु के वीं कक्षा में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा eV है । हाइड्रोजन के लिए ऊर्जा स्तर आरेख खींचिए तथा बामर एवं पाश्चन श्रेणी की रेखाओं हेतु संक्रमण दर्शाइए ।
- Q.4 (b)3 marksपतले लेंस के लिए लेंस मेकर सूत्र व्युत्पन्न कीजिए । लेंस पदार्थ के अपवर्तनांक तथा वक्र पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याओं का लेंस के फोकस दूरी पर प्रभाव का उल्लेख कीजिए ।
- Q.4 (c)3 marksवैद्युत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ का नियम लिखिए । दिये गये संतुलित व्हीटस्टोन सेतु में बिन्दु एवं पर विभव तथा धारा एवं का मान ज्ञात कीजिए ।
- Q.4 (d)3 marksबायो-सेवर्ट का नियम लिखिए तथा इसके आधार पर अनन्त लम्बाई के धारावाही चालक द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का व्यंजक प्राप्त कीजिए ।
- Q.4 (e)3 marksश्रेणीबद्ध अनुनादी परिपथ की व्याख्या कीजिए ।
- Q.5 (a)3 marksवैद्युत द्विध्रुव को परिभाषित कीजिए तथा इसके द्विध्रुव आघूर्ण का सूत्र लिखिए । समरूप वैद्युत क्षेत्र में स्थित वैद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल आघूर्ण का व्यंजक प्राप्त कीजिए ।
- Q.5 (b)3 marksद्रव्य तरंगें क्या हैं ? समझाइए । दी-ब्रॉगली तरंगदैर्घ्य का सूत्र लिखिए । कणों की द्वैत प्रकृति को प्रदर्शित करने वाले प्रयोग का नाम लिखिए ।
- Q.5 (c)3 marksनाभिक की बन्धन ऊर्जा का अर्थ समझाइए । नाभिकीय अभिक्रिया में उत्पन्न ऊर्जा की जूल में गणना कीजिए । का द्रव्यमान = 6.015126 u, का द्रव्यमान 4.002604 u, का द्रव्यमान 3.016049 u, का द्रव्यमान 1.008665 u तथा 1u = 931 MeV है ।
- Q.5 (d)3 marksकिसी धात्वीय चालक में इलेक्ट्रॉन के अनुगमन वेग एवं गतिशीलता को परिभाषित कीजिए । एक चालक छड़ की लम्बाई 1 मी है और इसके सिरों के बीच विभवान्तर 4 वोल्ट है । चालक में इलेक्ट्रॉन घनत्व मी तथा इसकी प्रतिरोधकता ओम-मी है । धातु में इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग की गणना कीजिए ।
OR
Q.5 (d) (OR)3 marksअनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय तथा लौहचुम्बकीय पदार्थों को परिभाषित कीजिए तथा प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए ।- Q.5 (e)3 marksउपयुक्त किरण आरेख की सहायता से अवतल दर्पण के सूत्र को व्युत्पन्न कीजिए ।
Section E
5 marks each
- Q.65 marksहाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धान्त लिखिए तथा इसके आधार पर प्रकाश अपवर्तन के नियमों को समझाइए ।
OR
Q.6 (OR)5 marksप्रकाश के व्यतिकरण एवं विवर्तन में अन्तर समझाइए । यंग के द्वि-झिर्री प्रयोग में व्यतिकरण पट्टियों की चौड़ाई का व्यंजक लिखिए तथा इस पर झिर्रियों के बीच अंतर तथा प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य के प्रभाव को समझाइए ।- Q.75 marksप्रकाश वैद्युत प्रभाव की परिघटना प्रकाश की किस प्रकृति की पुष्टि करती है ? प्रकाश वैद्युत उत्सर्जन से सम्बन्धित आइन्सटीन का समीकरण लिखिए तथा इसके आधार पर प्रकाश वैद्युत उत्सर्जन के नियमों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए ।
OR
Q.7 (OR)5 marksन्यूक्लिऑन से क्या तात्पर्य है ? नाभिक की द्रव्यमान संख्या क्या होती है ? नाभिक की द्रव्यमान संख्या और त्रिज्या में सम्बन्ध लिखिए और दर्शाइए कि नाभिक का घनत्व द्रव्यमान संख्या पर निर्भर नहीं करता है ।- Q.85 marksट्रांसफार्मर किस सिद्धान्त पर कार्य करता है ? उच्चायी और अपचायी ट्रांसफार्मर क्या होते हैं ? ट्रांसफार्मर में होने वाली दो प्रमुख हानियों का उल्लेख कीजिए । एक आदर्श ट्रांसफार्मर में प्राथमिक तथा द्वितीयक कुण्डलियों में फेरों का अनुपात 10 : 1 है । प्राथमिक कुण्डली में 220 V की आपूर्ति है तथा द्वितीयक के प्रतिरोध से जुड़ी है । प्राथमिक में प्रवाहित धारा का मान ज्ञात कीजिए ।
OR
Q.8 (OR)5 marksवैद्युत संधारित्र क्या है ? समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक प्राप्त कीजिए । धारिता किन बातों पर निर्भर करती है ?- Q.95 marksवैद्युत चुम्बकीय तरंगें क्या हैं ? वैद्युत चुम्बकीय तरंगों के प्रमुख गुणों का संक्षिप्त विवरण दीजिए । वैद्युत चुम्बकीय तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र के दोलन का समीकरण T है । तरंग की तरंगदैर्घ्य तथा दोलनी वैद्युत क्षेत्र का समीकरण ज्ञात कीजिए । तरंग के संचरण की दिशा का भी उल्लेख कीजिए ।
OR
Q.9 (OR)5 marksदिष्टकरण का अर्थ समझाइए । - संधि डायोड का प्रयोग कर पूर्ण तरंग दिष्टकारी का परिपथ आरेख बनाइए तथा इसकी क्रियाविधि का संक्षिप्त विवरण दीजिए । निवेशी एवं निर्गत विभव / धारा का ग्राफीय निरूपण कीजिए ।