PYQ Vault

UP Board Class 12 Physics 2025 (346 JW) question paper

Maximum marks 70 · Time 3.25 hours

Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.

Get your answers checked, free

Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.

Section A

1 mark each

  1. Q.1 (a)1 mark
    आवेश qq चुम्बकीय क्षेत्र BB के अनुदिश vv चाल से प्रवेश करता है। चुम्बकीय क्षेत्र में आवेश पर बल होगा

    Tap an option to check your answer.

  2. Q.1 (b)1 mark
    kk परावैद्युतांक वाले माध्यम में रखे दो बिन्दु आवेशों के बीच लगने वाला स्थिर वैद्युतिक बल F1F_1 है। माध्यम बदल देने पर आवेशों के बीच स्थिर वैद्युतिक बल F2F_2 हो जाता है। माध्यम का परावैद्युतांक होगा

    Tap an option to check your answer.

  3. Q.1 (c)1 mark
    18 सेमी फोकस दूरी का अवतल लेंस 12 सेमी फोकस दूरी के उत्तल लेंस के सम्पर्क में रखा है। संयोजन की फोकस दूरी होगी

    Tap an option to check your answer.

  4. Q.1 (d)1 mark
    पश्च अभिनति में आदर्श p-np\text{-}n संधि डायोड का प्रतिरोध होता है

    Tap an option to check your answer.

  5. Q.1 (e)1 mark
    किसी चालक तार की प्रतिरोधकता निर्भर करती है

    Tap an option to check your answer.

  6. Q.1 (f)1 mark
    1.5 वोल्ट वि॰वा॰ब॰ के सेल को 1.9 ओम के बाह्य प्रतिरोध से जोड़ने पर प्रवाहित धारा 0.75 एम्पियर है। सेल का आन्तरिक प्रतिरोध है

    Tap an option to check your answer.

Section B

1 mark each

  1. Q.2 (a)1 mark
    प्रकाश वैद्युत प्रभाव के लिए आइन्स्टिन का समीकरण लिखिए।
  2. Q.2 (b)1 mark
    द्रव्य तरंगों के तरंगदैर्घ्य के लिए डी-ब्रॉगली का सूत्र लिखिए।
  3. Q.2 (c)1 mark
    एक समतल वैद्युत चुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का समीकरण Ez=60sin⁡(500x+1.5×1011t)E_z = 60\sin(500x + 1.5\times10^{11}t) वोल्ट/मीटर है। तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र का समीकरण लिखिए।
  4. Q.2 (d)1 mark
    प्रत्यावर्ती परिपथ में वोल्टमीटर का पाठ्यांक 220 वोल्ट है। विभव का शिखर मान लिखिए।
  5. Q.2 (e)1 mark
    क्या दो समविभव पृष्ठ परस्पर प्रतिच्छेद करते हैं ? कारण सहित उत्तर दीजिए।
  6. Q.2 (f)1 mark
    नाभिकीय रिएक्टर किस सिद्धान्त पर कार्य करते हैं ?

Section C

2 marks each

  1. Q.3 (a)2 marks
    किसी चालक की वैद्युत धारिता से क्या अभिप्राय है ? चालक की वैद्युत धारिता का मात्रक प्राप्त कीजिए।
  2. Q.3 (b)2 marks
    लॉरेंज बल के लिए समीकरण लिखिए। एक ही स्थान पर लगाये गये 5×1045\times10^{4} वोल्ट/मी के वैद्युत क्षेत्र और 5×10−25\times10^{-2} वेबर/मी2^2 के चुम्बकीय क्षेत्र से इलेक्ट्रॉन बिना विचलित हुए गुजर जाता है। इलेक्ट्रॉन के वेग की गणना कीजिए।
  3. Q.3 (c)2 marks
    नाभिक की बन्धन ऊर्जा का अर्थ समझाइए। नाभिक की बन्धन ऊर्जा प्रति न्यूक्लिआन का द्रव्यमान संख्या पर निर्भरता लिखिए।
  4. Q.3 (d)2 marks
    ध्रुवित और अध्रुवित प्रकाश का चित्रीय निरूपण दीजिए। किसी पारदर्शी माध्यम के लिए ध्रुवण कोण 60∘60^\circ है। अपवर्तन कोण एवं माध्यम के अपवर्तनांक का मान प्राप्त कीजिए।

Section D

3 marks each

  1. Q.4 (a)3 marks
    दिए गए वैद्युत चुम्बकीय तरंगों में सबसे लम्बे तरंगदैर्घ्य और उच्चतम आवृत्ति वाली तरंगों का नाम लिखिए — सूक्ष्म तरंगें, XX-किरण, रेडियो तरंगें एवं γ\gamma-किरणें। विस्थापन धारा से क्या तात्पर्य है ?
  2. Q.4 (b)3 marks
    परमाणु की स्थायी कक्षा से क्या अभिप्राय है ? हाइड्रोजन परमाणु की स्थायी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा का सूत्र निगमित कर इसका इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या से सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।
  3. Q.4 (c)3 marks
    चुम्बकीय द्विध्रुव को परिभाषित कीजिए। चुम्बकीय क्षेत्र में चुम्बकीय द्विध्रुव पर लगने वाले बल आघूर्ण का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  4. Q.4 (d)3 marks
    दिए गये परिपथ की सहायता से परिपथ का कुल प्रतिरोध तथा सेल से प्रवाहित धारा की गणना कीजिए।
  5. Q.4 (e)3 marks
    खगोलीय दूरदर्शी क्या है ? खगोलीय दूरदर्शी का किरण आरेख बनाइए जबकि अन्तिम प्रतिबिम्ब अनन्त पर बनता है।
  6. Q.5 (a)3 marks
    स्थिर वैद्युतिकी में गाउस का नियम लिखिए। इसके आधार पर समतल आविष्ट प्लेट के कारण उत्पन्न वैद्युत क्षेत्र का सूत्र प्राप्त कीजिए।
  7. Q.5 (b)3 marks
    p-np\text{-}n संधि डायोड के उत्क्रम अभिनति का परिपथ चित्र की सहायता से कार्य विधि समझाइए।
  8. Q.5 (c)3 marks
    प्रत्यावर्ती परिपथ में प्रतिबाधा एवं प्रतिघात में क्या अन्तर होता है ? L-C-R परिपथ में शक्ति गुणांक का सूत्र लिखिए।
  9. Q.5 (d)3 marks
    यंग का द्वि-झिर्री प्रयोग प्रकाश के किस प्रकृति की संपुष्टि करता है ? यंग के द्वि-झिर्री प्रयोग में प्रयुक्त प्रकाश में दो तरंगदैर्घ्य 6000 Å एवं 5000 Å सम्मिलित हैं। झिर्रियों के बीच दूरी 10−310^{-3} मी तथा झिर्री से पर्दे की दूरी 1 मीटर है । तृतीय केन्द्रीय उच्चिष्ठ से न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए जहाँ दोनों तरंगदैर्घ्यों के कारण दीप्त फ्रिंज सम्पाती होती हैं।
  10. OR

    Q.5 (d) (OR)3 marks
    प्रकाश वैद्युत प्रभाव क्या है ? यह प्रकाश की किस प्रकृति को दर्शाता है ? किसी धातु के लिए देहली आवृत्ति 3.3×10143.3\times10^{14} Hz है। यदि आपतित प्रकाश की आवृत्ति 8.2×10148.2\times10^{14} Hz हो तब निरोधी विभव क्या होगा ? धातु के कार्यफलन की भी गणना कीजिए।
  11. Q.5 (e)3 marks
    समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का सूत्र निगमन कीजिए जब इसकी प्लेटों के बीच आंशिक परावैद्युत माध्यम की प्लेट रखी हो।

Section E

5 marks each

  1. Q.65 marks
    दिये गये परिपथ की सहायता से ज्ञात कीजिए (i) संयोजन की तुल्य धारिता (ii) c1c_1 संधारित्र पर आवेश (iii) संयोजन की कुल संचित ऊर्जा ।
  2. OR

    Q.6 (OR)5 marks
    विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव से क्या अभिप्राय है ? दो धारावाही समान्तर चालक तारों के बीच लगने वाले बल का व्यंजक प्राप्त कीजिए। इसके आधार पर विद्युत धारा के मात्रक 'एम्पियर' को परिभाषित कीजिए।
  3. Q.75 marks
    हाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धान्त लिखिए। इस सिद्धान्त की सहायता से प्रकाश के परावर्तन के नियमों की व्याख्या कीजिए।
  4. OR

    Q.7 (OR)5 marks
    रदरफोर्ड के α\alpha-कण प्रकीर्णन प्रयोग के सबसे प्रमुख निष्कर्ष का उल्लेख कीजिए। समस्थानिक, समभारिक तथा समन्यूट्रानिक नाभिकों को परिभाषित कीजिए। एक परमाणु द्रव्यमान मात्रक के समतुल्य ऊर्जा जूल एवं MeV में ज्ञात कीजिए ( 1 u=1.6605×10−271\ \text{u} = 1.6605\times10^{-27} किग्रा)।
  5. Q.85 marks
    स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में अन्तर समझाते हुए स्वप्रेरण गुणांक तथा अन्योन्य प्रेरण गुणांक की परिभाषा दीजिए। 100 सेमी2^2 क्षेत्रफल की समतल कुण्डली 2 वेबर/मी2^2 के चुम्बकीय क्षेत्र में 20 रेडियन/से के कोणीय वेग से घूर्णन कर रही है। कुण्डली में प्रेरित अधिकतम विद्युत वाहक बल क्या होगा ?
  6. OR

    Q.8 (OR)5 marks
    वैद्युत परिपथ से सम्बन्धित किरचॉफ का नियम लिखिए। दिये गये मीटर सेतु में संतुलन बिन्दु DD पर प्राप्त होता है। प्रतिरोध SS के समान्तर 12 ओम का प्रतिरोध जोड़ने पर संतुलन बिन्दु D′D' पर खिसक जाता है। प्रतिरोध RR एवं SS का मान ज्ञात कीजिए।
  7. Q.95 marks
    ठोसों में ऊर्जा बैंड आरेख के आधार पर चालक, अर्द्धचालक तथा कुचालक में अन्तर की व्याख्या कीजिए। शुद्ध अर्द्धचालकों के डोपिंग की क्या आवश्यकता है ? दिए गए परिपथ में आदर्श डायोड D1D_1 एवं D2D_2 में धारा का मान लिखिए।
  8. OR

    Q.9 (OR)5 marks
    किसी गोलीय पृष्ठ द्वारा प्रकाश अपवर्तन का सूत्र लिखिए और इसकी सहायता से पतले लेंस के लिए सम्बन्ध 1f=(n−1)(1R1−1R2)\frac{1}{f} = (n-1)\left(\frac{1}{R_1} - \frac{1}{R_2}\right) व्युत्पन्न कीजिए। यह भी दर्शाइए कि अवतल लेंस के लिए फोकस दूरी ऋणात्मक होगी।