UP Board Class 12 Physics 2025 (346 JY) question paper
Maximum marks 70 · Time 3.25 hours
Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.
Get your answers checked, free
Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.
Section A
1 mark each
- Q.1 (a)1 markयदि ध्रुवण कोण तथा क्रांतिक कोण हो, तब
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (b)1 markअनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति (), परम ताप () के साथ बदलती है
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (c)1 markकिसी आवेश वाहक की गतिशीलता () का अनुगमन वेग () तथा वैद्युत क्षेत्र () से सही सम्बन्ध है
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (d)1 mark1 गीगा हर्ट्ज (GHz) की आवृत्ति, वैद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम के किस क्षेत्र के संगत है ?
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (e)1 markकिसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ के विभवान्तर तथा धारा को क्रमशः वोल्ट तथा मिलीएम्पीयर से प्रदर्शित किया गया है। परिपथ में व्यय वैद्युत शक्ति होगी
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (f)1 markहाइड्रोजन परमाणु में '' त्रिज्या की कक्षा में इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा प्रदर्शित होती है
Tap an option to check your answer.
Section B
1 mark each
- Q.2 (a)1 markपूर्ण आन्तरिक परावर्तन के किन्हीं दो अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिए।
- Q.2 (b)1 markअर्धचालकों में डोपिंग का क्या अर्थ है ?
- Q.2 (c)1 markप्रकाश वैद्युत प्रभाव में निरोधी विभव का क्या अर्थ है ?
- Q.2 (d)1 markएकसमान वैद्युत क्षेत्र वोल्ट/मीटर में स्थित पृष्ठ, मीटर से सम्बद्ध वैद्युत फ्लक्स की गणना कीजिए।
- Q.2 (e)1 markगैल्वनोमापी को वोल्टमापी में कैसे रूपान्तरित करते हैं ?
- Q.2 (f)1 markवाटहीन धारा से क्या तात्पर्य है ?
Section C
2 marks each
- Q.3 (a)2 marksदिए गये संधारित्रों के समायोजन की तुल्य धारिता तथा कुल संचित ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
- Q.3 (b)2 marksप्रोटॉन तथा -कण को समान विभवान्तर से त्वरित किया जाता है। कणों की दी ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य में अनुपात ज्ञात कीजिए।
- Q.3 (c)2 marksप्रदर्शित परिपथ में A व B बिन्दुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए जब (i) (ii) .
- Q.3 (d)2 marksबोहर के परमाणु मॉडल के आधार पर यदि किसी इलेक्ट्रॉन की n वीं कक्षा की परिधि S हो तथा संगत कक्षा के लिए दी ब्रोगली तरंगदैर्ध्य हो, तब सिद्ध कीजिए .
Section D
3 marks each
- Q.4 (a)3 marksएकल झिर्री से प्रकाश के विवर्तन के प्रयोग से केन्द्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई का सूत्र प्राप्त कीजिए तथा पर्दे पर प्राप्त प्रकाश की तीव्रता विभाजन पर चित्र बनाइए।
- Q.4 (b)3 marksएम्पीयर का परिपथीय नियम क्या है ? इसकी सहायता से अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक तार के द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का सूत्र प्राप्त कीजिए।
- Q.4 (c)3 marksलम्बाई तथा A अनुप्रस्थ परिच्छेद के धातु के तार के सिरों के बीच E वैद्युत क्षेत्र आरोपित किया जाता है। चालक के मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग () तथा वैद्युत क्षेत्र E के सम्बन्ध का वेक्टर स्वरूप में सूत्र प्राप्त कीजिए।
- Q.4 (d)3 marksचित्र में तीन प्रत्यावर्ती धारा परिपथ दिखाए गए हैं, जिनमें समान धारा है। कारण सहित समझाइए कि यदि आरोपित प्रत्यावर्ती वोल्टेज E की आवृत्ति बढ़ायी जाए तब इनमें प्रवाहित धारा के मान पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
- Q.4 (e)3 marksवैद्युत चुम्बकीय तरंग को आरेख द्वारा दिखाइए तथा इनके महत्वपूर्ण तीन गुणों को लिखिए। वैद्युत चुम्बकीय तरंगों के स्पेक्ट्रम के किस विकिरण की तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होती है ?
- Q.5 (a)3 marksकिसी प्रिज्म से न्यूनतम विचलन के लिए क्या शर्तें होती हैं ? अपवर्तन कोण तथा अपवर्तनांक के एक प्रिज्म के एक पृष्ठ AC पर चाँदी की कलई की गई है। पृष्ठ AB पर एक प्रकाश की किरण किस कोण पर आपतित हो जिससे अपवर्तन के पश्चात चाँदी की कलई वाले पृष्ठ से परावर्तित किरण अपने मार्ग पर लौट जाए ? चित्र देखें।
- Q.5 (b)3 marksअन्योन्य प्रेरण की घटना क्या है ? 1 हेनरी अन्योन्य प्रेरण गुणांक से क्या तात्पर्य है ? जब एक ट्रान्सफार्मर की प्राथमिक कुण्डली में 10 माइक्रो सेकन्ड में 4 एम्पीयर की धारा घटकर शून्य हो जाती है तब इसकी द्वितीयक कुण्डली में 40 किलोवोल्ट का प्रेरित वैद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है। प्राथमिक व द्वितीयक कुण्डलियों के बीच अन्योन्य प्रेरकत्व ज्ञात कीजिए।
OR
Q.5 (b) (OR)3 marksट्रान्सफार्मर का कार्यकारी सिद्धान्त क्या है ? एक आदर्श अपचायी ट्रान्सफार्मर की प्राथमिक व द्वितीयक कुण्डलियों में फेरों की संख्याओं का अनुपात 20 : 1 है। जब 250 वोल्ट का निवेशी वोल्टेज लगाया जाता है, तब निर्गत धारा 8 एम्पीयर होती है। गणना कीजिए : (i) प्राथमिक कुण्डली में धारा (ii) निर्गत शक्ति।- Q.5 (c)3 marksआइन्सटीन का प्रकाश वैद्युत समीकरण लिखिए। इस समीकरण की सहायता से समझाइए कि यदि आपतित प्रकाश (फोटॉन) की आवृत्ति n गुनी कर दी जाए तब धातु पृष्ठ से उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है ? धातु पृष्ठ के कार्यफलन तथा देहली तरंगदैर्ध्य में क्या सम्बन्ध होता है ?
- Q.5 (d)3 marksव्हीटस्टोन सेतु का सिद्धान्त किरचॉफ नियम से समझाइए। दिए गये परिपथ में गैल्वनोमापी G में कोई विक्षेप नहीं है। सेल से कितनी धारा प्रवाहित हो रही है ?
- Q.5 (e)3 marksदो समान्तर धारावाही लम्बे चालकों के बीच चुम्बकीय बल का सूत्र प्राप्त कीजिए तथा इसकी सहायता से 1 एम्पीयर धारा की परिभाषा दीजिए।
Section E
5 marks each
- Q.65 marksबिन्दु आवेशों के निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा से क्या तात्पर्य है ? दिए गये चित्र से आवेशों के निकाय की कुल वैद्युत स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
OR
Q.6 (OR)5 marksआवेश के पृष्ठ घनत्व का सूत्र तथा मात्रक लिखिए। एक आवेश Q, दो संकेन्द्रीय खोखले गोलों, जिनकी त्रिज्याएँ तथा () हैं, पर वितरित है। यदि उनके पृष्ठ आवेश घनत्व समान हों तब उनके उभयनिष्ठ केन्द्र पर वैद्युत विभव ज्ञात कीजिए।- Q.75 marksपश्चदिशिक (p-n) सन्धि डायोड की क्रियाविधि परिपथ चित्र बनाकर समझाइए तथा इसके V-I अभिलाक्षणिक ग्राफ की सहायता से एवेलांश भंजक को स्पष्ट कीजिए।
OR
Q.7 (OR)5 marksदिष्टीकरण प्रक्रिया क्या है ? (p-n) सन्धि डायोड की पूर्ण तरंग दिष्टीकरण क्रिया परिपथ चित्र की सहायता से समझाइए।- Q.85 marksपरमाणु के रदरफोर्ड के -कण के प्रकीर्णन प्रयोग का संक्षेप में वर्णन कीजिए। इस मॉडल में क्या कमियाँ हैं ? बोहर के मॉडल में इसे कैसे दूर किया गया ?
OR
Q.8 (OR)5 marksनाभिकीय संलयन तथा नाभिकीय विखण्डन में क्या अन्तर है ? दी गई नाभिकीय संलयन प्रक्रिया की सहायता से उत्सर्जित ऊर्जा Q का मान ज्ञात कीजिए। दिया है, का द्रव्यमान = 2.0141 amu का द्रव्यमान = 3.0160 amu का द्रव्यमान = 4.0026 amu का द्रव्यमान = 1.0087 amu 1 amu 931 MeV- Q.95 marksएक एकल गोलीय पृष्ठ से प्रकाश के अपवर्तन का सूत्र लिखिए। एक काँच (n = 1.5) की बेलनाकार छड़ के एक सिरे के पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या 2 सेमी है। बिन्दुवत स्रोत S के प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। चित्र देखें तथा किरण आरेख भी बनाइए।
OR
Q.9 (OR)5 marksयंग के द्वि-झिर्री के प्रयोग में केन्द्रीय फ्रिन्ज से n वीं दीप्त तथा n वीं अदीप्त फ्रिन्ज की दूरियों के सूत्र लिखिए। इस प्रयोग में द्वि-झिर्रियों के बीच की दूरी 3 मिमी तथा 480 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य का एकवर्णीय प्रकाश स्रोत का उपयोग किया जाता है। पर्दे व झिर्रियों के बीच की दूरी 2 मीटर है। आठवीं दीप्त तथा तीसरी अदीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।