PYQ Vault

UP Board Class 12 Physics 2026 (346 DS) question paper

Maximum marks 70 · Time 3.25 hours

Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.

Get your answers checked, free

Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.

Section A

1 mark each

  1. Q.1 (a)1 mark
    यदि किसी माध्यम के लिए क्रांतिक कोण α\alpha हो तब पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के लिए आपतन कोण β\beta होना चाहिए

    Tap an option to check your answer.

  2. Q.1 (b)1 mark
    1×10−71 \times 10^{-7} कुलॉम आवेश देने के लिये एक धातु के टुकड़े से निकले इलेक्ट्रॉनों की संख्या होगी

    Tap an option to check your answer.

  3. Q.1 (c)1 mark
    प्रकीर्णित α\alpha-कण का पथ होता है

    Tap an option to check your answer.

  4. Q.1 (d)1 mark
    LC\sqrt{LC} का मात्रक है

    Tap an option to check your answer.

  5. Q.1 (e)1 mark
    pp-nn सन्धि डायोड की अवक्षय परत में होते हैं

    Tap an option to check your answer.

  6. Q.1 (f)1 mark
    न्यूनतम आवृत्ति की विद्युत चुम्बकीय तरंग है

    Tap an option to check your answer.

Section B

1 mark each

  1. Q.2 (a)1 mark
    किसी 10−510^{-5} टेस्ला के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में 10 eV ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन वृत्ताकार मार्ग पर चक्कर लगा रहा है। वृत्ताकार मार्ग की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
  2. Q.2 (b)1 mark
    वैद्युत चालकता और विशिष्ट चालकता की परिभाषा लिखिए।
  3. Q.2 (c)1 mark
    किसी धातु का कार्य फलन 3.3 eV है। गणना कीजिये कि कम से कम किस आवृत्ति का फोटॉन धातु से फोटोइलेक्ट्रॉन उत्सर्जित करेगा।
  4. Q.2 (d)1 mark
    प्रतिचुम्बकीय तथा अनुचुम्बकीय पदार्थ का अर्थ उदाहरण देकर समझाइये।
  5. Q.2 (e)1 mark
    निम्न चित्र में दो प्रत्यावर्ती परिपथों के VV एवं II का समय ( tt ) के साथ ग्राफ दिखाया गया है। कौन-सा वक्र धारितीय एवं कौन-सा वक्र प्रतिरोधीय परिपथ का है ?
  6. Q.2 (f)1 mark
    किसी लेंस की क्षमता किसमें अधिक होगी — वायु या जल में ?

Section C

2 marks each

  1. Q.3 (a)2 marks
    pp-nn सन्धि डायोड के अग्र अभिनति स्थिति में वोल्टेज व धारा के बीच ग्राफ खींचिए।
  2. Q.3 (b)2 marks
    ट्रान्सफार्मर का कार्यकारी सिद्धान्त लिखिए तथा इसमें ऊर्जा क्षयों का उल्लेख कीजिए।
  3. Q.3 (c)2 marks
    द्रव्यमान क्षति तथा बन्धन ऊर्जा को परिभाषित कीजिए।
  4. Q.3 (d)2 marks
    +10 μC+10\ \mu\text{C} तथा −10 μC-10\ \mu\text{C} के दो बिन्दु आवेश एक दूसरे से 2 सेमी की दूरी पर स्थित हैं। यह द्विध्रुव 1×1051 \times 10^{5} वोल्ट/मीटर के एकसमान वैद्युत क्षेत्र में स्थित है। द्विध्रुव को 0∘0^\circ स्थिति से 180∘180^\circ तक घुमाने के लिये आवश्यक ऊर्जा की गणना कीजिए।

Section D

3 marks each

  1. Q.4 (a)3 marks
    विद्युत-चुम्बकीय तरंगें क्या होती हैं ? इनका संचरण आरेख बनाइये। संचरण आरेख में विद्युत-क्षेत्र आयाम तथा चुम्बकीय-क्षेत्र आयाम दिखाइये।
  2. Q.4 (b)3 marks
    तार का प्रतिरोध RR है। यदि इसी तार को खींचकर इसकी लम्बाई प्रारम्भिक लम्बाई की nn गुनी कर दी जाय तो तार का नया प्रतिरोध क्या होगा ?
  3. Q.4 (c)3 marks
    नाभिकीय विखण्डन एवं नाभिकीय संलयन को उदाहरण सहित समझाइये।
  4. Q.4 (d)3 marks
    एक काँच ( ng=32n_g = \frac{3}{2}) के समतल-उत्तल लेन्स की वायु में फोकस दूरी 10 सेमी है। इसे कार्बन डाइसल्फाइड (nc=53n_c = \frac{5}{3}) में निमज्जित करने पर उसकी फोकस दूरी तथा उसकी प्रकृति ज्ञात कीजिए।
  5. Q.4 (e)3 marks
    दो समान्तर धारावाही चालकों के बीच लगने वाले बल का सूत्र निगमित कीजिए।
  6. Q.5 (a)3 marks
    मुक्त इलेक्ट्रॉन एवं अपवाह वेग से आप क्या समझते हैं ? अपवाह वेग के सिद्धान्त के आधार पर ओम का नियम निगमित कीजिए।
  7. Q.5 (b)3 marks
    प्रकाश के किन्हीं दो स्रोतों के मध्य 24 सेमी दूरी है। ज्ञात कीजिए कि 9 सेमी फोकस दूरी वाले किसी अभिसारी लेंस को आप कहाँ रखें ताकि दोनों स्रोतों के प्रतिबिम्ब एक ही बिन्दु पर बनें।
  8. Q.5 (c)3 marks
    सिद्ध कीजिए कि आवेशित संधारित्र के एकांक आयतन की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा 12ϵ0E2\frac{1}{2}\epsilon_0 E^2 होती है, जहाँ प्रतीकों के सामान्य अर्थ हैं।
  9. Q.5 (d)3 marks
    मूल अवस्था ( n=1n = 1 ) में हाइड्रोजन परमाणु की ऊर्जा −13.6-13.6 eV है। 12.09 eV ऊर्जा के फोटॉन द्वारा हाइड्रोजन परमाणु किस उच्चतम ऊर्जा-स्तर तक पहुँचाया जा सकता है ?
  10. OR

    Q.5 (d) (OR)3 marks
    व्यतिकरण से क्या तात्पर्य है ? सम्पोषी एवं विनाशी व्यतिकरण की शर्तें लिखिए।
  11. Q.5 (e)3 marks
    अन्योन्य प्रेरण से क्या अभिप्राय है ? अन्योन्य प्रेरण गुणांक को परिभाषित कीजिए तथा इसका मात्रक लिखिए।

Section E

5 marks each

  1. Q.65 marks
    हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोहर की परिकल्पनायें लिखिए। रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की कमियों को बोहर ने अपने मॉडल से कैसे दूर किया ?
  2. OR

    Q.6 (OR)5 marks
    गॉस के प्रमेय की सहायता से आवेशित खोखले गोले के बाहर विद्युत क्षेत्र का सूत्र स्थापित कीजिए।
  3. Q.75 marks
    तरंगाग्र से क्या तात्पर्य है ? हाइगेन्स के तरंगाग्र के सिद्धान्त के आधार पर परावर्तन के नियमों की व्याख्या कीजिए।
  4. OR

    Q.7 (OR)5 marks
    निम्न A.C. परिपथ के लिए ज्ञात कीजिए : (i) प्रतिबाधा (ii) शक्ति गुणाक, तथा (iii) धारा एवं वोल्टेज के बीच कलान्तर
  5. Q.85 marks
    pp-nn सन्धि डायोड की पूर्ण तरंग दिष्टकारी क्रिया परिपथ चित्र की सहायता से समझाइए।
  6. OR

    Q.8 (OR)5 marks
    एकल झिर्री से प्रकाश के विवर्तन प्रतिरूप को बनाइये तथा निम्निष्ठों की स्थिति के लिए व्यंजक लिखिए। केन्द्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई किन-किन बातों पर निर्भर करती है ?
  7. Q.95 marks
    विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सम्बन्धी फैराडे के नियमों को व्यक्त कीजिए।
  8. OR

    Q.9 (OR)5 marks
    समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का सूत्र प्राप्त कीजिए जब उसकी प्लेटों के बीच आंशिक परावैद्युत माध्यम रखा हो।