UP Board Class 12 Physics 2026 (346 DW) question paper
Maximum marks 70 · Time 3.25 hours
Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.
Get your answers checked, free
Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.
Section A
1 mark each
- Q.1 (a)1 markदो इलेक्ट्रान वायु में परस्पर 1 मी. की दूरी पर हैं। इनके बीच लगनेवाले गुरुत्वाकर्षण और स्थिर वैद्युतिक बल क्रमशः एवं हैं। यदि इलेक्ट्रानों के मध्य माध्यम का परावैद्युतांक अनन्त हो जाए, तब –
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (b)1 markप्रकाश वैद्युत उत्सर्जन में संतृप्त धारा का मान निर्भर करता है –
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (c)1 markएक संकीर्ण इलेक्ट्रान पुंज एक ही स्थान पर आरोपित वोल्ट/मी. के वैद्युत एवं बेवर/मी के चुंबकीय क्षेत्र से बिना किसी विचलन के निकल जाती है। इलेक्ट्रान पुंज की गति होगी –
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (d)1 mark10 ओम और 15 ओम के प्रतिरोध समान्तर क्रम में जुड़े हैं। संयोजन को V वोल्ट के बैटरी से जोड़ दिया गया है। (सही कथन का चयन कीजिए।)
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (e)1 markएक उत्तल और एक अवतल लेंस परस्पर सम्पर्क में रखे हैं। दोनों की फोकस दूरियाँ (F) समान हैं। संयोजन का व्यवहार होगा –
Tap an option to check your answer.
- Q.1 (f)1 markकिसी गतिमान कण से संबंधित डी-ब्रोग्ली तरंग की तरंगदैर्घ्य निर्भर नहीं करती है –
Tap an option to check your answer.
Section B
1 mark each
- Q.2 (a)1 markएकल झिर्री के विवर्तन प्रारूप में निम्निष्ठों की स्थिति के लिए सूत्र लिखिए।
- Q.2 (b)1 markकिसी नाभिक का स्थायित्व मुख्यतः किस कारक पर निर्भर करता है ?
- Q.2 (c)1 markरेडियोएक्टिव विकिरण परमाणु के किस भाग से उत्सर्जित होते हैं ?
- Q.2 (d)1 markरुदरफोर्ड के -कण प्रकीर्णन प्रयोग से प्राप्त निष्कर्ष लिखिए।
- Q.2 (e)1 markकिसी सेल के विद्युत वाहक बल की परिभाषा लिखिए।
- Q.2 (f)1 markयदि विद्युत क्षेत्र रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेदन कर रही हो, तब इसका निहितार्थ क्या होगा ?
Section C
2 marks each
- Q.3 (a)2 marksविस्थापन धारा क्या होती है ? विस्थापन धारा चालन धारा से किस प्रकार भिन्न होती हैं ?
- Q.3 (b)2 marksएक अचालक बेलन एक समरूप वैद्युत क्षेत्र () के पूर्णतः भीतर रखा है। बेलन की अक्ष वैद्युत क्षेत्र के समान्तर है। बेलन से गुजरनेवाला सम्पूर्ण वैद्युत फ्लक्स कितना होगा ?
- Q.3 (c)2 marksपृथ्वी को 12,800 किमी व्यास का गोलीय चालक मान कर उसकी वैद्युत धारिता की गणना कीजिए।
- Q.3 (d)2 marksनाभिक की त्रिज्या एवं उसकी द्रव्यमान संख्या में सम्बन्ध का सूत्र लिखिए और दर्शाइए की नाभिक का घनत्व द्रव्यमान संख्या पर निर्भर नहीं करता है।
Section D
3 marks each
- Q.4 (a)3 marksप्रकाश वैद्युत उत्सर्जन के लिए आइनस्टीन का समीकरण लिखिए। किसी धातु का कार्यफलन 4.2 eV है। इस पर 2000Å की प्रकाश किरणों द्वारा इलेक्ट्रान उत्सर्जित हो रहे हैं। उत्सर्जित इलेक्ट्रानों के लिए निरोधी विभव ज्ञात कीजिए।
- Q.4 (b)3 marksबोर - परमाणु मॉडल के अभिगृहीतों को लिखिए और हाइड्रोजन परमाणु वर्णक्रम में बामर श्रेणी की प्रथम तीन रेखाओं के संगत ऊर्जा स्तर आरेख द्वारा दर्शाइए।
- Q.4 (c)3 marksदिए गये परिपथ में वोल्टमीटर तथा एमीटर का पाठ्यांक ज्ञात कीजिए। क्या परिपथ अनुनाद की अवस्था में है ?
- Q.4 (d)3 marksकिसी चुम्बकीय द्विध्रुव को एक समरूप चुम्बकीय क्षेत्र में कोण से घुमाने में कृत कार्य का सूत्र प्राप्त कीजिए। चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर स्थित चुम्बकीय द्विध्रुव को घुमाने में कृत कार्य क्या होगा ?
- Q.4 (e)3 marksविद्युत चुम्बकीय तरंगें क्या हैं ? विद्युत चुम्बकीय तरंग X दिशा में गतिमान है और इसके विद्युत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र की दिशाएँ क्रमशः Y एवं Z दिशा में हैं। तरंग के वैद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र का सामान्य समीकरण लिखिए। विद्युत चुम्बकीय तरंगें ध्वनि तरंगों से किस प्रकार भिन्न होती हैं ?
- Q.5 (a)3 marksp – n संधि में ह्रासी क्षेत्र पर बायसन (biasing) का प्रभाव समझाइए। p – n संधि डायोड का प्रयोग कर अर्द्धतरंग दिष्टकारी का परिपथ खींचिए तथा निवेशी एवं निर्गत विभव स्वरूप को प्रदर्शित कीजिए।
- Q.5 (b)3 marksकिसी कण के लिए, उसके कण एवं तरंग प्रकृति को एक साथ प्रेक्षित कर सकते हैं ! टिप्पणी कीजिए। नगण्य कार्यफलन वाले सतह पर तरंगदैर्घ्य का विकिरण आपतित होता है। उत्सर्जित इलेक्ट्रान के लिए डी- ब्रोग्ली तरंगदैर्घ्य ज्ञात कीजिए।
- Q.5 (c)3 marksवैद्युत परिपथ सम्बन्धी किरचाफ के नियमों को समझाइए।
- Q.5 (d)3 marksपरावर्ती दूरदर्शी को अपवर्ती दूरदर्शी की तुलना में अच्छा मानते हैं, क्यों ? किसी अपवर्ती दूरदर्शी द्वारा प्रतिबिंब बनने की प्रक्रिया किरण आरेख द्वारा दर्शाइए। अन्तिम प्रतिबिंब अनन्त पर बनता है।
OR
Q.5 (d) (OR)3 marksप्रकाश के ध्रुवण से क्या तात्पर्य है ? क्या ध्वनि तरंगें भी ध्रुवित होती हैं ? अपवर्तन द्वारा प्रकाश के ध्रुवण को समझाइए।- Q.5 (e)3 marksलम्बाई के चालक के सिरों पर विभवांतर V है। चालक का व्यास है। चालक में विद्युत क्षेत्र एवं उसके प्रतिरोध पर क्या प्रभाव होगा, यदि (i) V आधा कर दिया जाए ? (ii) दूना कर दिया जाए ? (iii) दूना कर दिया जाए ?
Section E
5 marks each
- Q.65 marksदो आवेशित चालकों को एक चालक तार द्वारा जोड़ने पर ऊर्जा हानि का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
OR
Q.6 (OR)5 marksपरावैद्युत पदार्थ के ध्रुवण का अर्थ समझाइए। वायु संधारित्र के प्लेटों के मध्य परावैद्युत पदार्थ रखने पर उसकी धारिता पर क्या प्रभाव होगा ? दो संधारित्रों की तुल्य धारिता श्रेणीक्रम में 7.5 μF और समान्तर क्रम में 30 μF हैं। दोनों संधारित्रों की पृथक – पृथक धारिताएँ क्या होंगी ?- Q.75 marksहाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धांत लिखिए और इसके आधार पर प्रकाश अपवर्तन के नियमों को सत्यापित कीजिए।
OR
Q.7 (OR)5 marksकलासम्बद्ध स्रोत तथा प्रतिपालित व्यतिकरण का अर्थ समझाइए। यंग के द्वि-झिर्री प्रयोग में केन्द्रीय फ्रिंज सदैव दीप्त होती है, क्यों? यंग के द्वि-झिर्री प्रयोग में 6000Å के प्रकाश के लिए फ्रिंज की चौड़ाई 0.04 सेमी है। झिर्रियों से पर्दे की दूरी 1 मी है। केन्द्रीय फ्रिंज से तीसरी दीप्त और दूसरी अदीप्त फ्रिंज की दूरी और झिर्रियों के मध्य अन्तराल ज्ञात कीजिए।- Q.85 marksबायो - सावर्ट के नियम का प्रयोग कर अनन्त लम्बाई के धारावाही चालक तार द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
OR
Q.8 (OR)5 marksस्वप्रेरण और अन्योन्य प्रेरण में विभेद कीजिए। प्राथमिक कुण्डली में धारा सेकंड में शून्य हो जाती है और द्वितीयक में 1500 वोल्ट का वि. वा. ब. प्रेरित हो जाता है। कुंडलियों का अन्योन्य प्रेरण गुणांक 0.5 हेनरी है। प्राथमिक में प्रारंभिक धारा का मान ज्ञात कीजिए।- Q.95 marksठोसों में ऊर्जा बैण्ड के आधार पर चालक, अचालक और अर्धचालक में अंतर समझाइए।
OR
Q.9 (OR)5 marksप्रतिचुम्बकीय, अनुचुम्बकीय और लौह चुम्बकीय पदार्थों को परिभाषित कीजिए। धारावाही परिनलिका, छड़ चुम्बक की भाँति व्यवहार करती है, समझाइए।