PYQ Vault

UP Board Class 12 Physics 2026 (346 DX) question paper

Maximum marks 70 · Time 3.25 hours

Try each question first, then open its model answer. Where the paper offers a choice, both questions are shown with OR between them.

Get your answers checked, free

Write this paper on paper, timed, then upload photos or a PDF of your answers. You get marks for every question, what earned them and what was missing, within 48 hours.

Section A

1 mark each

  1. Q.1 (a)1 mark
    निम्न में वैद्युत क्षेत्र की विमा है –

    Tap an option to check your answer.

  2. Q.1 (b)1 mark
    प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन में आपतित प्रकाश की आवृत्ति दोगुनी कर दी जाती है। उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रानों की गतिज ऊर्जा हो जाएगी –

    Tap an option to check your answer.

  3. Q.1 (c)1 mark
    दो प्रतिरोध समांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। संयोजन का तुल्य प्रतिरोध 65\frac{6}{5} ओम है। एक प्रतिरोध के टूट जाने पर प्रतिरोध 2 ओम हो जाता है। टूटे प्रतिरोध का मान था –

    Tap an option to check your answer.

  4. Q.1 (d)1 mark
    निम्नलिखित आवेशित कण समान वेग से एक समान चुंबकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लंबवत प्रक्षेपित किये जाते हैं। किस पर सर्वाधिक बल लगेगा ?

    Tap an option to check your answer.

  5. Q.1 (e)1 mark
    L – C – R परिपथ में शक्ति गुणांक 1 होगा, यदि –

    Tap an option to check your answer.

  6. Q.1 (f)1 mark
    f1f_1 फोकस दूरी का उत्तल, f2f_2 फोकस दूरी के अवतल लेंस के सम्पर्क में रखा है। f1>f2f_1 > f_2 के लिए संयोजन का व्यवहार होगा –

    Tap an option to check your answer.

Section B

1 mark each

  1. Q.2 (a)1 mark
    किसी अर्ध्दचालक के ताप में वृद्धि करने पर उसकी चालकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
  2. Q.2 (b)1 mark
    किसी नाभिकीय संलयन अभिक्रिया में द्रव्यमान क्षति 0.2% है। 1 कि.ग्रा. द्रव्यमान के संलयन से कितनी ऊर्जा मुक्त होगी ?
  3. Q.2 (c)1 mark
    रेडियोएक्टिवता की घटना क्या है?
  4. Q.2 (d)1 mark
    किसी प्रकाश संवेदी सतह के कार्यफलन का अर्थ समझाइए।
  5. Q.2 (e)1 mark
    वैद्युत क्षेत्र रेखाएँ परस्पर परिच्छेदन नहीं करती हैं, क्यों ?
  6. Q.2 (f)1 mark
    परमाणुओं द्वारा कुछ निश्चित आवृत्ति के विकिरणों का अवशोषण अथवा उत्सर्जन किया जाता है। कारण स्पष्ट कीजिए।

Section C

2 marks each

  1. Q.3 (a)2 marks
    अवतल दर्पण के सम्मुख एक बिंब वक्रता केन्द्र एवं अनन्त के बीच रखा है। प्रतिबिंब के लिए किरण आरेख बनाइए।
  2. Q.3 (b)2 marks
    स्थिरवैद्युतिकी में गॉस का नियम लिखिए। किसी गॉसियन पृष्ठ के भीतर आवेश शून्य है। पृष्ठ के प्रत्येक बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता पर टिप्पणी कीजिए।
  3. Q.3 (c)2 marks
    किसी चालक के वैद्युत धारिता का अर्थ समझाइए। चालक की धारिता कैसे बढ़ाई जा सकती है ?
  4. Q.3 (d)2 marks
    समन्यूट्रानिक नाभिक क्या होते हैं ? किसी नाभिक में न्यूक्लिआनों का औसत द्रव्यमान 1.67×10−271.67 \times 10^{-27} कि.ग्रा. है। नाभिक का घनत्व ज्ञात कीजिए। [दिया है – R0=1.2×10−13R_0 = 1.2 \times 10^{-13} मी.]

Section D

3 marks each

  1. Q.4 (a)3 marks
    किसी परमाणु द्वारा बाह्य स्रोत से ऊर्जा प्राप्त कर चित्रानुसार संक्रमण करता है। सम्भावित उत्सर्जन वर्णक्रम रेखाओं को प्रदर्शित कीजिए और किन्हीं दो वर्ण रेखाओं की तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
  2. Q.4 (b)3 marks
    प्रत्यावर्ती परिपथ में शक्ति क्षय का सूत्र लिखिए। दिए गए परिपथ में स्रोत का वि. वा. ब. और परिणामी विभव तथा प्रवाहित धारा में कलान्तर ज्ञात कीजिए।
  3. Q.4 (c)3 marks
    चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित चुम्बकीय द्वि - ध्रुव पर लगनेवाले बलयुग्म का सूत्र प्राप्त कीजिए और इसके आधार पर चुम्बकीय द्वि - ध्रुव आघूर्ण को परिभाषित कीजिए।
  4. Q.4 (d)3 marks
    द्रव्य तरंगें क्या होती हैं? द्रव्य तरंगों के लिए डी-ब्रॉग्ली का सूत्र लिखिए। फोटॉन एवं इलेक्ट्रान के लिए डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य बराबर हैं। किसकी ऊर्जा अधिक होगी ?
  5. Q.4 (e)3 marks
    विस्थापन धारा और चालन धारा में अन्तर लिखिए। विद्युत चुम्बकीय तरंग का समीकरण By=2×10−7sin⁡(500x+1.5×1011t)B_y = 2 \times 10^{-7} \sin (500x + 1.5 \times 10^{11}t) टेस्ला है। तरंग के वैद्युत क्षेत्र का समीकरण, तरंग संचरण की दिशा तथा तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।
  6. Q.5 (a)3 marks
    निज अर्ध्द – चालकों में डोपिंग की क्या आवश्यकता होती है ? दिए गए परिपथों में आदर्श डायोड प्रयुक्त किए गए हैं। दोनों परिपथों में धारा का मान ज्ञात कीजिए।
  7. Q.5 (b)3 marks
    विद्युत चुम्बकीय तरंगों की प्रमुख विशेषताओं को लिखिए।
  8. Q.5 (c)3 marks
    धारामापी का वोल्टमीटर में रूपान्तरण कैसे किया जा सकता है ? परिपथ आरेख की सहायता से समझाइए।
  9. Q.5 (d)3 marks
    किसी पतले लेंस के लिए लेंस मेकर सूत्र लिखिए। एक पतले लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक nn तथा फोकल दूरी ff है। लेंस को nn अपवर्तनांकवाले माध्यम में रख दिया गया है। माध्यम में लेंस की फोकल दूरी ज्ञात कीजिए।
  10. OR

    Q.5 (d) (OR)3 marks
    अध्रुवित एवं ध्रुवित प्रकाश में क्या अन्तर होता है ? दो पोलरायड A एवं B इस प्रकार रखे हैं कि A से ध्रुवित प्रकाश B से नहीं गुजर सकता है। क्या किसी तीसरे पोलरायड का प्रयोग कर B से भी कुछ प्रकाश प्राप्त कर सकते हैं ?
  11. Q.5 (e)3 marks
    धारा घनत्व (J⃗\vec{J}) को परिभाषित कीजिए तथा इसका मात्रक भी लिखिए। सिद्ध कीजिए J⃗=σE⃗\vec{J} = \sigma \vec{E} जहाँ σ\sigma चालक की विशिष्ट चालकता और E⃗\vec{E} चालक में वैद्युत क्षेत्र है।

Section E

5 marks each

  1. Q.65 marks
    वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण की परिभाषा लिखिए। किसी वैद्युत द्विध्रुव के अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
  2. OR

    Q.6 (OR)5 marks
    दिए गए संधारित्रों के समायोजन में ज्ञात कीजिए : (i) कुल धारिता (ii) 4 μ\muF संधारित्र पर आवेश (iii) कुल संचित ऊर्जा
  3. Q.75 marks
    सेलों के श्रेणीक्रम एवं समान्तर क्रम संयोजन को दर्शाइए। कब सेलों का श्रेणीक्रम और कब समान्तर क्रम संयोजन उपयुक्त होता है? वि. वा. ब. EE तथा आन्तरिक प्रतिरोध rr की एक सेल बाह्य प्रतिरोध RR से जोड़ दी गयी है। RR के सिरों के बीच वोल्टता VV तथा प्रवाहित धारा ii के बीच ग्राफ बनाइए।
  4. OR

    Q.7 (OR)5 marks
    एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिए और इसके आधार पर अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक तार द्वारा किसी बिन्दु पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए। 1.0 सेमी × 1.5 सेमी माप की आयताकार कुण्डली में 10−410^{-4} A की धारा प्रवाहित हो रही है। कुण्डली का तल चुंबकीय क्षेत्र (0.6 N/A–m) के समानान्तर है। कुंडली पर लगनेवाले बल आघूर्ण की गणना कीजिए। कुंडली में फेरों की संख्या 30 हैं।
  5. Q.85 marks
    L, C तथा R को किसी प्रत्यावर्ती धारा स्रोत से श्रेणीक्रम में जोड़ दिया गया हैं। परिपथ में अनुनाद कब उत्पन्न होगा ? अनुनाद की अवस्था में प्रतिबाधा की प्रकृति क्या होगी ?
  6. OR

    Q.8 (OR)5 marks
    फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियमों को लिखिए। स्वप्रेरण को परिभाषित करते हुए, स्वप्रेरित धारा की दिशा के सम्बन्धी लेन्ज़ का नियम लिखिए। किसी कुंडली में, 1 A/s की दर से धारा परिवर्तन के कारण 1 V का वि. वा. ब. उत्पन्न होता है। कुण्डली का स्वप्रेरण गुणांक क्या होगा ?
  7. Q.95 marks
    किसी अवतल गोलीय पृष्ठ पर प्रकाश अपवर्तन के लिए सूत्र nv−1u=(n−1)R\frac{n}{v} - \frac{1}{u} = \frac{(n-1)}{R} व्युत्पन्न कीजिए।
  8. OR

    Q.9 (OR)5 marks
    pp–nn सन्धि डायोड पूर्ण तरंग दिष्टकारी का परिपथ आरेख बनाकर, उसकी कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए। निवेशी और निर्गत धारा का ग्राफीय निरूपण भी कीजिए।